Sunday, May 24, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: मंडोना होटल पर बड़ी रेड, कई विभागों की संयुक्त कार्रवाई से...

स्याना: मंडोना होटल पर बड़ी रेड, कई विभागों की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना नगर स्थित बुलंदशहर मार्ग पर बने मंडोना होटल में शनिवार देर शाम नायब तहसीलदार सुलभ गुप्ता के नेतृत्व में कई विभागों की संयुक्त टीम ने होटल पर छापेमार कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से होटल कर्मियों और आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग, पुलिस, ऊर्जा निगम, आपूर्ति विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और आबकारी विभाग की टीम एक साथ होटल पहुंची और होटल परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी। टीम ने होटल कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उन्हें बाहर जाने से रोक दिया और दस्तावेजों समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की गहन जांच की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल में तैयार हो रही खाद्य सामग्री के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहीं बिजली, आपूर्ति और आबकारी विभाग की टीमों ने भी अपने-अपने स्तर पर रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं की पड़ताल की। एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने बताया कि मंडोना होटल को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर संयुक्त जांच अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर होटल संचालक सुनील कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि होटल में सभी मानक पूरे किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत कर प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश की गई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments