बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला गांव अंधेल का है, जहां घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर रातों-रात चोरी कर ले गए। सुबह उठकर जब पीड़ित ने बाइक को गायब देखा तो उसके होश उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, गांव अंधेल निवासी बिन्नू ने अपनी बाइक रोज की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर बाइक चोरी कर फरार हो गए। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद पीड़ित ने सिकंदराबाद थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
घर के बाहर खड़ी बाइक रातों-रात गायब, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES



