बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के गांव डरौरा में बीए की छात्रा के साथ सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। सोमवार सुबह परीक्षा देने जा रही युवती को गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में रोककर बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि छात्रा सुबह कॉलेज में पेपर देने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के विकास और हरिशंकर ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों व थप्पड़ों से हमला कर दिया। बीच सड़क पर हुई मारपीट से छात्रा चीख-पुकार करने लगी जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवती को आरोपियों से बचाया। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों में दहशत का माहौल है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पेपर देने जा रही बीए की छात्रा को लात-घूसों से पीटा
RELATED ARTICLES



