बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव बुढ़ेना में दिन-दहाड़े 22 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने गांव के ही युवक आजाद पर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले के बाद परिवार में दहशत और गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
आपको बता दें कि पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी युवक काफी समय से उनकी बेटी पर गलत नजर रखता था और मौका पाकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मां ने पुलिस को दी तहरीर में बेटी की जान और इज्जत को खतरा बताया है। उन्होंने पुलिस से जल्द बेटी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और युवती की तलाश की जा रही है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
दिन-दहाड़े 22 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, मां ने जताया जान व इज्जत का खतरा
RELATED ARTICLES



