Thursday, May 28, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरबुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा,...

बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़वाल बनारस में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और कार उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। दो युवकों की मौत से गुस्साए लोगों ने स्कॉर्पियो कार में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments