बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान पुत्र हबीब निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला मसर्रतघाट में हाजी इरफान के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित एक अन्य मामला भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।
सभी तरह की कॉपी, रजिस्टर व छात्रों के लिए स्कूल डायरी खरीदने के लिए संपर्क करें कनिष्क एंटरप्राइजेज: 9927072050



