बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस द्वारा कुल 1,00,000/- रुपये की धनराशि अथक परिश्रम कर बैंक खाते में वापस करायी जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
आपको बता दें कि 27 मई 2025 को अमरनाथ पुत्र रामेश्वरदयाल नि० पट्टीडहर कस्बा व थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर द्वारा गलती से कुल 1,00,000/- रुपये की धनराशि किसी गलत खाते में ट्रांसफर हो गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना स्याना पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना स्याना साइबर हैल्प डेस्क द्वारा अथक परिश्रम करते हुए 1,00,000/- रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना स्याना पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
पुलिस ने अथक परिश्रम कर एक लाख रूपए की धनराशि कराई वापस
RELATED ARTICLES



