Friday, May 29, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरकिडनैप हुआ युवक पहुंचा अनिरुद्धाचार्य महाराज के दरबार, सुनाई आपबीती

किडनैप हुआ युवक पहुंचा अनिरुद्धाचार्य महाराज के दरबार, सुनाई आपबीती


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के रुकनपुर निवासी दीपक पुत्र रामबाबू के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपहरण हुआ युवक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के पास से सकुशल बरामद हुआ है जिसके बाद युवक को उसके परिजनों को सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार, रुकनपुर निवासी दीपक के अपहरण की सूचना मिलने के बाद परिजनों की तहरीर पर थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और युवक की तलाश में जुट गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अपहरण युवक के अनिरुद्धाचार्य महाराज जी के पास पहुंचने और वहां अपनी आपबीती सुनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद 27 मई 2026 को अपहरण युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दीपक को उसके परिजनों के सौंपा। युवक के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments