Sunday, May 31, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरविश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिसकर्मियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में नशामुक्त जीवन अपनाने तथा लोगों को तंबाकू और नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने का संकल्प लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करें।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments