बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी डिबाई मधूप कुमार सिंह ने शनिवार को थाना छतारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, अनुशासन और थाने की कार्यप्रणाली का गहनता से जायजा लिया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सीओ ने सबसे पहले प्रातःकालीन गणना कर पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की जांच की और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए बीट प्रणाली, यक्ष एप, ई-समन प्रणाली और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साइबर अपराधों के मामलों में ‘गोल्डन आवर’ का अधिकतम लाभ उठाते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
सीओ मधूप कुमार सिंह ने थाना परिसर, मिशन शक्ति केंद्र और साइबर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और लंबित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का अवलोकन किया गया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को बेहतर पुलिसिंग का अनुभव मिल सके।
छतारी थाने में सीओ डिबाई का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
RELATED ARTICLES



