बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना अड्डे पर स्थित एक कन्फेक्शनरी के खोखे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कन्फेक्शनरी की शॉप पर एक युवक बीयर पीते नजर आ रहा है। इस दौरान कन्फेक्शनरी संचालक खोखे पर ही बैठा हुआ है। अवैध रूप से बीयर पिलाई जाने का वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों ने कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। वहीं पुलिस द्वारा की जा रही प्रतिदिन पेट्रोलिंग को लेकर भी लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। नियमों को ताक पर रखकर कन्फेक्शनरी संचालक लोगों को अवैध रूप से बीयर पिला रहा है। लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो के जांच कर पुलिस को कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए।
स्याना: कन्फेक्शनरी के खोखे पर अवैध रूप से पिलाई जा रही बीयर
0
31
Previous article
RELATED ARTICLES


