बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार की देर थाना डिबाई की पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। शातिर अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना डिबाई पुलिस पर मुअसं- 142/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि. पंजीकृत है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान नागेंद्र सिंह राघव पुत्र वीरेंद्र सिंह राघव निवासी गांव दौरऊ थाना डिबाई जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
शातिर आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
0
131
RELATED ARTICLES


