Friday, June 5, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरपुल से नीचे आ गिरा कोयले से लदा ट्रेलर, दो घायल

पुल से नीचे आ गिरा कोयले से लदा ट्रेलर, दो घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तीन बजे कोयले से लदा ट्रेलर मनी हाईवे पुल से नीचे गिरने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को क्रेन की मदद से सीधा कराने में जुट गई। हादसे के दौरान ट्रेलर में बैठा चालक व उसका साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद निवासी ट्रेलर चालक फिरोज व उसका साथी अश्वनी ने बताया कि वह ट्रेलर में कोयला भरकर बनारस से मेरठ के लिए जा रहे थे। जैसे ही ट्रेलर बुलंदशहर जिले के अरनिया क्षेत्र के मनी हाईवे पर पहुंचा तो ट्रेलर पुल से नीचे आ गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान पुल के नीचे कोई नहीं था नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को खुर्जा के कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वाहन चालकों का कहना है कि नींद की झपकी आने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। अरनिया थाना इंचार्ज सोनवीर सिंह का कहना है कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया तथा ट्रेलर को क्रेन की मदद से साइड कराया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments