बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने गुरुवार की देर रात मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था व मरीजों की दवाईयों पर विशेष जोर दिया। प्रभारी मंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए की यहां आने वाले मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने बिना वजह अन्य अस्पतालों में रेफर की शिकायतों पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बिना वजह मरीज को अन्य अस्पतालों में ना भेजा जाए क्योंकि इससे मरीज और उनके परिजनों को परेशानी झेलना पड़ती है। मंत्री दिलेर ने मरीजों व उनके परिजनों से मिलकर सीधे बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमंत्री सुरेंद्र दिलेर ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
0
20
RELATED ARTICLES


