बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 स्थित अगवाल कट पर शुक्रवार की रात दो रोडवेज बसों के बीच हुई भीषण टक्कर ने 18 वर्षीय एक की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खुर्जा से बुलंदशहर की ओर जा रही रोडवेज बस को पीछे से आ रही कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में फर्रुखाबाद निवासी 18 वर्षीय अवशेष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं एक महिला सहित चार अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अगवाल कट पर दोनों रोडवेज बसें क्रॉसिंग के दौरान आपस में टकरा गई थीं। दुर्घटना के बाद दोनों बसों को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। संबंधित चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों की टक्कर में युवक की मौत, पांच घायल
RELATED ARTICLES



