बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र में किशोरी के कथित अपहरण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा। शुक्रवार देर रात बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामले को लेकर देर रात तक थाने में हंगामे की स्थिति बनी रही।
जानकारी के अनुसार, 2 जून को एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कई दिन बीत जाने के बावजूद किशोरी का पता नहीं चलने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
बुलंदशहर: किशोरी अपहरण मामले में थाने पर देर रात तक धरना, किशोरी सकुशल बरामद
RELATED ARTICLES



