बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद पुलिस व स्वाट टीम की छह जून को हत्या की घटना में फरार बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है जिसके कब्जे से पुलिस को अवैध तमँचा, कारतूस व लूटा हुआ ई-रिक्शा बरामद हुआ है। बदमाश ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत एक ई-रिक्शा चालक से लूटपाट कर उसकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर मु0अ0सं0-513/2026 धारा 103(1), 238(बी) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे।
आपको बता दें कि थाना सिकंदराबाद पुलिस टीम व स्वाट टीम ने शुक्रवार की देर रात संतपुरा रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध ई-रिक्शे पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनको रूकने का इशारा किया गया, लेकिन नही रुके तथा बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखकर ई-रिक्शे को तेजी से लेकर सनोटा रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया तो बम्बे की पटरी के पास कच्चे रास्ते पर बदमाशों का ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खेत में फंस गया। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फार्यारंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया तथा अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जिसकी काम्बिंग कर गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौहम्मद फैजान पुत्र मौहम्मद वकील निवासी मौहल्ला रिसालदारान कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



