बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस की बुधवार की रात एक बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने एक व्यक्ति के घर में फायरिंग की थी। पुलिस ने बदमाश को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस को अवैध असलहा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
आपको बता दें कि आरोपी मनोज एक शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी द्वारा 30 मई 2026 को थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत मूला नामक व्यक्ति के घर पर फायरिंग की घटना कारित की गई थी, जिसके संबंध में थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0सं0-542/2026 धारा 109 (1)/352/351(3)/51 बीएनएस पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त आरोपी थाना खुर्जा नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-479/2026 धारा 191(2)/351(3)/352 बीएनएस में भी वांछित चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी मनोज के विरुद्ध पूर्व में लगभग 10 अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें एक अभियोग गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत भी दर्ज है। 10 जून 2026 की रात को थाना खुर्जा नगर पुलिस सिकरी मोड़ पर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में मामूर थी तभी एक संदिग्ध बाइक पर सवार 01 व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया, जिसको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुका तथा बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज उर्फ भव्वल पुत्र गम्मन निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी से मुठभेड़, एक बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



