Thursday, June 11, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरकूटरचित बैनामा कराकर 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले सात गिरफ्तार

कूटरचित बैनामा कराकर 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले सात गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई पुलिस ने कूटरचित बैनामा कराकर 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 05 लाख रुपये नकद, 01 कार व 07 मोबाइल बरामद हुए है।
आपको बता दें कि विशनस्वरुप शर्मा पुत्र जगमोहन शर्मा निवासी गांव मोहवलीपुर थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर द्वारा थाना डिबाई पर तहरीर दी कि आरोपियों द्वारा पीड़ित से गांव कादरीबाग में 52 बीघा जमीन के फर्जी/कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराकर 1.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गयी है। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना डिबाई पर मुअसं- 404/2026 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में बुधवार को थाना डिबाई पुलिस टीम द्वारा एक अभिसूचना के आधार पर राधिका पेट्रोल पंप के पास से 07 आरोपियों को 05 लाख रुपये नकद, धोखाधड़ी के पैसे से खरीदी 01 कार व 07 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम लुहारा थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ, बनी सिंह पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम बाजगढी थाना जवां जनपद अलीगढ, देवराज पुत्र सोनपाल सिंह निवासी ग्राम सिकरना थाना मडराक जनपद अलीगढ, बन्टी पुत्र जगदीश निवासी ग्राम चौमुहाँ थाना अतरौली जनपद अलीगढ, धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र झम्मन सिंह निवासी ग्राम सालाबाद थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर, राजेश पुत्र छेदीलाल निवासी मौ0 विनय नगर जे0बी0 मॉल के पास थाना महुआखेडा जनपद अलीगढ तथा विनीत कुमार पुत्र सुभाषचन्द्र निवासी ग्राम मुढरह रन्हेरा थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments