बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के विभिन्न क्षेत्रों में बीती रात से बारिश का क्रम जारी है। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बढ़ता तापमान लोगों के लिए आफत बना हुआ है। गुरुवार की रात अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि मौसम में होने वाले बदलाव को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही थी।
बुलंदशहर में तापमान बढ़ने से लोग भीषण गर्मी का सामना करने को मजबूर थे। बढ़ते तापमान से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इसके बाद गुरुवार की देर शाम अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार की सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
बुलंदशहर में बारिश का सिलसिला जारी
RELATED ARTICLES



