Friday, June 12, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबररविवार को आठ केंद्रों पर होगी प्रवक्ता परीक्षा

रविवार को आठ केंद्रों पर होगी प्रवक्ता परीक्षा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा के लिए महज दो दिन बचे हैं। यह परीक्षा रविवार को आठ केंद्रों पर आयोजित होगी। इस परीक्षा में पहली पाली में 3003 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
आपको बता दें कि राजकीय कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा 2025 के लिए मुस्लिम इंटर कॉलेज, जेपी जनता इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी महाविद्यालय, एफबीएम इंटर कॉलेज और आईपी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष-निरीक्षक से लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments