बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के गांव गरहरा निवासी 25 वर्षीय रामरतन का गांव दुगरऊ में खेत में फंदे से लटका मिला जब ग्रामीणों ने पेड़ से लटका युवक का शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि वह गुरुवार की शाम घर से कहकर निकाला था कि वह अपनी बहन के घर कल्यानपुर जा रहा है। शुक्रवार की शाम गांव दुगरऊ के पास एक खेत में पेड़ से युवक का शव लटका मिला जब पुलिस ने शव की जांच की तो शव की जेब से एक गाजियाबाद का टिकट बरामद हुआ है। पुलिस ने युवक के पास से बरामद सभी सामानों को कब्जे में ले लिया है।
क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेब से मिले टिकट समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
खेत में फंदे से लटका मिला युवक का 25 वर्षीय युवक का शव
RELATED ARTICLES



