बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में थाने के सामने एक ही परिवार के दो पक्ष में जमीनी विवाद के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिनके सामने दोनों पक्ष आपस में भीड़ते रहे। मौके की वीडियो वायरल हो रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
मामला शनिवार का बताया जा रहा है जब जमीनी बंटवारे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर गाली-गलौज हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और सख्ती करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, पांच हिरासत में
RELATED ARTICLES


