बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई में गुरुवार तड़के आई भीषण आंधी ने पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। वहीं नगर के रेलवे रोड स्थित सरकारी अस्पताल के बाहर खड़ा वर्षों पुराना विशाल बट वृक्ष भी तेज हवाओं की चपेट में आकर गिर गया।
आपको बता दें कि क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहित चौधरी के नेतृत्व में शनिवार सुबह विशेष अभियान चलाया गया। वृक्ष को संरक्षित करने और दोबारा जीवन देने के उद्देश्य से दो जेसीबी मशीनों एवं दो बड़ी क्रेन की सहायता ली गई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद विशाल बट वृक्ष को सावधानीपूर्वक पुनः सीधा खड़ा किया गया।
आंधी के कारण वर्षों पुराना खड़ा विशाल बट वृक्ष गिरा
RELATED ARTICLES


