बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यालय ने शुक्रवार को जनपद बुलंदशहर से एक आदेश जारी करते हुए जिला अध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने कहा कि बसपा ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इमरान को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इमरान के बसपा पार्टी से निष्कासित होने के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मची गई है। बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व प्रत्याशी हाजी इमरान को पार्टी विरोधी गतिविधियों व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के कारण निष्कासित किया गया है।
आपको बता दें कि हाजी इमरान पूर्व प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र सिकंदराबाद बसपा के उम्मीदवार रह चुके हैं। बहुजन समाज पार्टी ने विरोधी गतिविधियों व पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने के बारे में कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी उनकी गतिविधियों व कार्यशैली आदि में कोई सुधार नहीं आया जिसकी वजह से पार्टी व मूवमेंट के हित में पूर्व प्रत्याशी हाजी इमरान को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इमरान को बसपा ने पार्टी से किया निष्कासित
RELATED ARTICLES



