बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर सोमवार को ATM बदलकर/धोखाधड़ी से ATM पिन प्राप्त कर स्वैप मशीन से पैसे निकालकर ठगी करने वाले दो शातिर आरोपियों को जटिया अस्पताल रोड़ पर स्थित पीएनबी बैंक के ATM से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वकील पुत्र फजलूद्दीन निवासी ग्राम इन्दाना थाना बिछौर जनपद नूह हरियाणा तथा तालिब पुत्र मकसूद निवासी ग्राम इन्दाना थाना बिछौर जनपद नूह हरियाणा के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 39 ATM कार्ड, 03 स्वैप मशीन व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
ATM से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



