बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव नगलाकरन में गुरुवार की देर रात शादी समारोह का आयोजन था। इस दौरान कॉफी मशीन फट गई जिससे दो युवक झुलस गए और शादी समारोह में भगदड़ मच गई। घायलों को लखावटी अस्पताल से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेजा। आपको बता दें कि गांव नगलाकरन में भागमल जाटव की बेटी की बारात आई थी। इस दौरान दो कारीगर कॉफी बना रहे थे। कॉफी में प्रेशर बनाते समय तेज धमाके के साथ मशीन फट गई। धमाका इतना जोरदार था कि मशीन करीब पचास फीट ऊंची उड़ गई। धमाके से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मशीन फटने से गांव चरोरा मुस्तफाबाद के रहने वाले रोहित और हरीश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें लखावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया है। मशीन फटने से रोहित का दायां हाथ झुलसा है, जबकि हरीश के मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं।
कॉफी बनाने की मशीन फटने से दो लोग झुलसे
0
123
RELATED ARTICLES


