Friday, October 30, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरनरौरा: सड़क हादसे में मोनू पाठक की मौत, डिबाई विधायक ने घर...

नरौरा: सड़क हादसे में मोनू पाठक की मौत, डिबाई विधायक ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा कस्बे के मोहल्ला काक्ष्यान निवासी 40 वर्षीय मोनू पाठक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कसेर में बीती रात करीब 9 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार, मोनू पाठक की मौत की सूचना मिलने पर डिबाई विधायक चंद्रपाल सिंह आज उनके आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक चंद्रपाल सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि मोनू पाठक का निधन परिवार के लिए बड़ी क्षति है। दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान नगर पंचायत नरौरा के प्रतिनिधि किताब सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष परमानंद निषाद समेत भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments