बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की डीएम रोड निवासी 44 वर्षीय युवक सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मौक पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। बुलंदशहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोमवार शाम को सूचना मिली कि एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो देखा कि शव नीचे पड़ा था। परिजनों ने बताया कि सौरभ गुरुग्राम की निजी कंपनी में नौकरी करते थे। अभी वह वर्क फ्रॉम होम पर थे। घटना के दौरान परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
RELATED ARTICLES



