बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना तहसील क्षेत्र में भगवानपुर गंगा घाट पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस इसकी पहचान कराने में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, भगवानपुर गंगा घाट पर एक शव पड़ा मिला। शव देख लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। वहीं पुलिस बरामद शव की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है।
भगवानपुर गंगा घाट से एक युवक का शव बरामद
RELATED ARTICLES



