Monday, June 22, 2026
HomeFeaturedSALEMPUR NEWS || सलैमपुर खबरअनियंत्रित कार ने किशोर को रौंदा, मौत

अनियंत्रित कार ने किशोर को रौंदा, मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर बुलंदशहर जिले के थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव कैलावन के पास एक कार ने पेड़ को टक्कर मारते हुए किशोर को रोंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में ही किशोर में दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आपको बता दें कि मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर बुलंदशहर की ओर से एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ उखड़ गया और उसके तीन हिस्से हो गए तथा कार किशोर गर्वेश को रौंदते हुए सड़क किनारे पलट गई। ग्रामीणों ने किशोर को शिकारपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बुलंदशहर रेफर कर दिया। उपचार के लिए बुलंदशहर ले जाते समय रास्ते में ही गर्वेश की मौत हो गई। मृतक 15 वर्षीय किशोर गर्वेश उर्फ लविश के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वह कैलावन के जंगलों में पशुओं के लिए चारा लेने गया था। लौटते समय धूप के कारण वह गांव जाने के लिए किसी वाहन के इंतजार में श्मशान घाट के गेट के सामने नीम के पेड़ की छांव में बैठ गया। गर्वेश और फूल ओवैसी सलेमपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में कक्षा 8 का छात्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments