बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर नेत्रामपुरी स्थित सीएनजी पंप के पास कार का टायर पंक्चर होने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में कार सवार ललिता पत्नी रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार बुलंदशहर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस सिकंदराबाद लौट रहा था। इसी दौरान नेत्रामपुरी स्थित सीएनजी पंप के निकट अचानक कार का टायर पंक्चर हो गया। चालक का संतुलन बिगड़ने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और हादसे का शिकार हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतका ललिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टायर फटते ही डिवाइडर पर चढ़ी कार, महिला की मौत व मासूम समेत 3 घायल
RELATED ARTICLES


