Wednesday, June 24, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरगंगा दशहरा पर अलर्ट मोड में बुलंदशहर पुलिस, एएसपी ने रामघाट-नरौरा के...

गंगा दशहरा पर अलर्ट मोड में बुलंदशहर पुलिस, एएसपी ने रामघाट-नरौरा के घाटों का किया निरीक्षण


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में गंगा दशहरा पर्व को लेकर बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) नरेश कुमार ने रामघाट और नरौरा के प्रमुख गंगा घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एएसपी ने रामघाट स्थित रामघाट, तथा नरौरा के गांधी घाट और राजघाट का भ्रमण कर बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, गोताखोरों और नावों की उपलब्धता समेत पुलिस बल की तैनाती का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। एएसपी ने कहा कि गंगा दशहरा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखी जाएं और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस प्रशासन ने घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार निगरानी की व्यवस्था की है। सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा संसाधनों के माध्यम से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। जनपद पुलिस ने दावा किया है कि गंगा दशहरा के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments