बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव परवाना महमदपुर के निकट धान के खेत में युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान शमसाबाद निवासी लोकेश के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया मृतक औरंगाबाद क्षेत्र में कार्य करता था। घटना के समय अपनी बाइक से परवाना की ओर जा रहा था। मंगलवार शाम ग्रामीणों ने रजवाहे के पास धान के खेत में शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
धान के खेत में शव मिलने से मची सनसनी
0
286
RELATED ARTICLES


