बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने रविवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को दो अवैध तमंचे मय तीन जिंदा कारतूस, दो पिस्टल मय दो जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ थानों में चार मुकदमें पंजीकृत हैं। अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्रवाही करते हुए 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 50.25 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ 11 मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस को करीब 1070 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपितों पर तीन मुकदमें पंजीकृत हैं। वहीं मादक पदार्थ की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस को 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुई हैं जिनके खिलाफ थानों में एक मुकदमा पंजीकृत है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 245 वाहनों का ई-चालान किया गया और 19,500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 49 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 225 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 29 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। 01 वांछित/वारण्टी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर09/03/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
09/03/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
108
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


