बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मेरठ के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी सोनू उर्फ प्रमोद पर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव धनौरा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू पर 15 मई को आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनदहाड़े फायरिंग की थी और जान से करने का प्रयास किया था। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अमित जाट समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान सामने आए अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इस मामले से जुड़ा आरोपी सोनू उर्फ प्रमोद निवासी गांव बाजौता थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ अभी भी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पहले 25 हजार का इनाम घोषित किया था, लेकिन अब डीआईजी कलानिधि नैथानी ने आरोपी पर 50 हजार रूपए का इनाम रख दिया। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
डीआईजी ने रखा दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले आरोपी पर 50 हजार का इनाम
RELATED ARTICLES


