बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र में ऑनलाइन रुपए भिजवाने के चक्कर में अज्ञात कार सवारों ने एक युवक से नौ हजार रूपए की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि दिल्ली के ब्रह्मपुरी के रहने वाले जुरियल अली का कहना है कि वह गुरुवार को दिल्ली लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें अचानक परिजनों का फोन आया कि बहन की तबीयत खराब हो गई है और उन्हें सख्त रुपयों की जरूरत हैं। परिजनों ने युवक से नौ हजार रूपए भेजने के लिए कहा। इसके बाद युवक नेशनल हाईवे-34 पर चंदेरू फ्लाईओवर के पास कार में बैठे तीन लोगों से मदद मांगी। कार सवार युवकों ने रुपए ऑनलाइन भेजने का भरोसा दिया। इसके बाद युवक ने नौ हजार नकद दे दिए। कार सवार रुपए लेकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
ऑनलाइन रूपए भिजवाने के चक्कर में अज्ञात कार सवार नौ हजार रूपए लें उड़े
RELATED ARTICLES


