बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के एक कॉलोनी में परिवार के साथ मारपीट व किशोरी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि मामला मंगलवार की रात का है। सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि कुछ लोगों किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे जिसका विरोध करने पर पीड़ित परिवार से मारपीट की थी और तमंचा व तलवार लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बीके, बजरंगी, विमल व सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से तमंचा, तलवार व अन्य हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
परिजनों से मारपीट व किशोरी से छेड़छाड़ के चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
RELATED ARTICLES


