बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बुलंदशहर-मेरठ हाईवे पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के समय अधेड़ पैदल हाईवे पार कर रहा था, तभी ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
आपको बता दें कि हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के जैनपुर के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कोई मोबाइल फोन, पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है जिससे उसकी पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई हैं। वहीं, पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
बुलंदशहर: हाईवे पार कर रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत
RELATED ARTICLES


