बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित नौगंज मोहल्ले के चामड़ मंदिर में पुजारी का शव मंदिर परिसर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, बिट्टू पिछले करीब 5 वर्षों से चामड़ मंदिर में पुजारी के रूप में भगवान की सेवा कर रहे थे। वह मंदिर परिसर में बने एक कमरे में ही रहते थे। शनिवार को उसी कमरे में उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, जबकि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुजारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मंदिर के पुजारी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
RELATED ARTICLES


