बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जुलाई माह में 85 से अधिक जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी की जा रही है। इस बार बेटियों के खाते में 64 हजार रूपए दिए जायेंगे और 21 हजार रूपए का गृहस्थी का सामान भी दिया जाएगा।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग इस आयोजन की तैयारी कर रहा है। सोने-चांदी में उतार चढ़ाव को देखते हुए चांदी की पायल और बिछिया उपहार के तौर पर नहीं दिए जाएंगे। पहले कन्याओं के खाते 60 हजार रूपए दिए जाते थे, लेकिन अब इस राशि में बढ़ोतरी की गई है और अब 4,000 रूपए ओर बढ़ा दिए गए है। अब दुल्हनों को 64 हजार रूपए दिए जायेंगे। जबकि पहले 25 हजार का सामान मिलता था, लेकिन अब गृहस्थी के लिए 21 हजार रूपए दिए जायेंगे तथा 15 हजार रूपए शादी के आयोजन में खर्च होंगे।
85 से ज्यादा जोड़ो की होगी शादी
RELATED ARTICLES


