बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव जूकसाना में खेत में पानी लगा रहे 17 वर्षीय किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मामला शनिवार का है जब 17 वर्षीय किशोर टिंकल खेत में पानी लगाने के लिए गया था। तभी बिजली का तार टूटकर खेत में आ गिरा जिस खेत में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीण किशोर की ओर दौड़े तथा आनन-फानन में किशोर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। वहीं ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खेत में पानी डालने के दौरान करंट की चपेट में आया किशोर, मौत
RELATED ARTICLES


