बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के तेलियाघाट बिजलीघर में लगे 10 मेगावाट के ट्रांसफार्मर में आग लग गई आग लगने से चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।
आपको बता दें कि मामला शनिवार का है। जब तेलियाघाट बिजलीघर से जुड़े ओवरलोड के चलते 10 मेगावाट के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने के बाद क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आग लगने से काला धुँआ दूर से ही देखा जा सकता था। इसके बाद मामले से दमकल विभाग को अवगत कराया गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मर पर पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
10 मेगावाट के ट्रांसफार्मर में लगी आग
RELATED ARTICLES


