बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद पुलिस की शनिवार की रात दुष्कर्म की घटना में वांछित बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को घटना में इस्तेमाल चाकू, तमँचा व कारतूस बरामद हुआ है।
आपको बता दें कि थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग किशोरी को चाकू दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने की घटना कारित की गई थी। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जहांगीराबाद पर मु0अ0सं0-337/2026 धारा 333/74/64(1)/351(3) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपी इरफान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि उसने घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू गांव मंगलपुर जाने वाले रास्ते के जंगल में छिपाकर रखा है। थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम आरोपी इरफान की निशानदेही पर चाकू बरामदगी हेतु गांव मंगलपुर जाने वाले रास्ते के जंगल में पहुँची। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया तथा पूर्व से छिपाकर रखे लोड तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी इरफान पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान इरफान पुत्र नफीस खां निवासी गांव अमरगढ़ थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
चाकू के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


