बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल लूट की कोशिश का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई जिनसे पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि घटना गांव रजपुरा खुर्द की है। घायल युवक की पहचान अजीत पुत्र जगदीश निवासी शेरपुर के रूप में हुई है। बदमाशों ने अजीत से मोबाइल लूटने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और तीनों बदमाशों को भागने से पहले ही पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
सिकंदराबाद: मोबाइल लूट का विरोध करना पड़ा भारी, ग्रामीणों ने तीन बदमाशों को दबोचा
RELATED ARTICLES


