Sunday, June 28, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरविद्युत तार चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

विद्युत तार चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात की पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले दो चोरों को अडौली नहर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को पांच बंडल तार, एक कट्टा कटे हुए तार, एक कट्टा फूंके हुए तार व घटना में प्रयुक्त एक बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन पुत्र रहमत अली निवासी मौ० नई आबादी कठेरा रोड़ थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर तथा अयान पुत्र आशू उर्फ आसमौहम्मद निवासी तिलकता करनवास थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments