बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर पुलिस की रविवार की रात लूट की घटना में वांछित दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश घायलावस्था में अपने एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार हुआ है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक तमँचा 315 बोर मय एक जिन्दा व दो खोखा कारतूस, लूट की एक बुलेट बाइक तथा दो मोबाइल फोन बरामद हुए है।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा नगर पुलिस मुंडा खेड़ा नहर के पास संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चैकिंग में मामूर थी तभी एक बुलेट पर 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखायी दिये, जिनको पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुके तथा बाइक को तेजी से मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गयी तो अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 01 बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जिसे उसके 01 अन्य साथी सहित गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित पुत्र कृष्ण पाल निवासी सेमडा थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर (घायल) तथा कपिल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी सेमडा थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
लूट की घटना में फरार चल रहे दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


