Monday, June 29, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: हाईवे पर दौड़ती बस में लगी भयंकर आग, दमकल विभाग ने...

सिकंदराबाद: हाईवे पर दौड़ती बस में लगी भयंकर आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे-34 पर जाट चौक के पास एक चलती बस में रविवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने से बस में बैठे चालक-परिचालक और यात्रियों में हड़कंप मच गया। सभी ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग लगने से कोई जानहानि नहीं हुई।
आपको बता दें कि मामला रविवार की रात का है जब नेशनल हाईवे पर दौड़ती हुई एक बस में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से बस के अंदर बैठे यात्रियों समेत बाहर अन्य लोगों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी ने बस से कूद-कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भयंकर थी कि आग की लपेट दूर से ही देखी जा सकती थी। मामले से सिकंदराबाद पुलिस और दमकल विभाग को अवगत कराया गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर पानी डालकर काबू पाया। हादसे के दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी अवरुद्ध हो गया जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए यातायात सुचारु कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments