Monday, June 29, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरघरेलू कलह के चलते महिला ने खाया जहर

घरेलू कलह के चलते महिला ने खाया जहर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव डाबर में एक महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। महिला को आनन-फानन में उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
आपको बता दें कि गांव डाबर की रहने वाली एक महिला घरेलू कलह के चलते काफी परेशान थी। महिला ने परेशान होकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments