Monday, June 29, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरपोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: पूर्व ग्राम प्रधान की केमिकल के सेवन से...

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा: पूर्व ग्राम प्रधान की केमिकल के सेवन से हुई थी मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में शिकारपुर क्षेत्र के गांव पारोली के पूर्व ग्राम प्रधान सुनील कुमार राघव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में केमिकल की उपस्थिति सामने आई है जिससे आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत शराब की ओवरडोज या किसी अन्य केमिकल के सेवन कारण हुई हो सकती है।
आपको बता दें कि सलेमपुर पुलिस पिछले चार दिनों से काली नदी में लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही थी। शनिवार को शिकारपुर क्षेत्र के फरीदपुर जंगल के पास काली नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया जिसकी पहचान पूर्व प्रधान सुनील कुमार राघव के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम, सलेमपुर और शिकारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक पूर्व प्रधान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है।
थानाध्यक्ष नितिन जावला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में केमिकल की पुष्टि हुई है, जो शराब की ओवरडोज या किसी अन्य केमिकल के सेवन को दर्शाता है। शव बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments